बचपन में एक कहानी पढ़ी थी, देवव्रत और सिद्धार्थ नाम के दो भाई
के बीच एक हंस को लेकर झगडा हो गया |देवव्रत ने उसका शिकार करा था और सिद्धार्थ ने उसे बचाया था |दोनों के अपने अपने तर्क के बीच फैसला नहीं हो पाया तो उनके पिताजी ने हंस को ही चुनने को कहा |मासूम हंस जिसके तरफ जायेगी हंस के ऊपर अधिकार उसी का होगा |आगे की कहानी आपको पता है |
इस ipl में भी कुछ वैसा ही नज़ारा है |यहाँ एक मासूम हंस नहीं कमसिन हंसिनी है | नाम बताने की ज़रुरत नहीं | शाहरुख़ के stardom के नीचे इन्होने ने अपना करियर शुरू किया(KKR ) |
धोनी के साथ उस वक़्त इश्क के चर्चे उडवाए जब वो मोस्ट eligible bachelor थे| (CSK )
फिर रणबीर कपूर जो फिलहाल मुंबई इंडियन के लिए ताली बजाते नज़र आ रहे हैं और
फिलहाल सिद्धार्थ जो RCB के युवा मालिक हैं |
चारो टीम सेमी फ़ाइनल पहुँच चुकी है |हंसिनी किसे अपना अधिकार देगी देखिएगा ज़रूर .................